Home Una Special जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों का स्वागत…

जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों का स्वागत…

21
0
SHARE

ऊना। ब्लॉक कांग्रेस बंगाणा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बंगाणा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को समूर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसी शर्मा ने की, जबकि वरिष्ठ नेता रामनाथ शर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक शर्मा विशेष रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मदन मोहन सैणी, महेंद्र सिंह, महासचिव विवेक कुमार, राम आसरा शर्मा, कोषाध्यक्ष बलदेव कुटलैहडिय़ां, सचिव उर्मिला ठाकुर, निर्मला भारती, अनुराधा शर्मा, बलजीत सिंह, सुदेश शर्मा, ममता शर्मा, आमंत्रित सदस्य चौधरी मेहर सिंह, सरदारी लाल, भूपेंद्र ठाकुर, रामपाल सैणी, बलवीर सिंह, सरला देवी व ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 20 नबंवर को लोकसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक जो ऊना में होने जा रही है उसके बारे में चर्चा की गई।

साथ ही आने वाले समय में जिला एवं कुटलैहड़ में कांग्रेस को कैसे मजबूत करना है, मुद्दे पर चर्चा की गई। विवेक शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को कुटलैहड़ क्षेत्र से भारी मतों से बढ़त दिलाई जाएगी। जिसके लिए संगठन पूरे जोर से बूथ स्तर पर काम करेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि पार्टी मजबूती के साथ भी क्षेत्र में काम करें और सभी लोगों को पार्टी द्वारा सम्मान दिया जाए। हर बूथ पर 10 मेंबर कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने कार्यकाल में प्रदेश के लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है उसका करारा जवाब मांगा जाएगा।

उन्होंने कहा की क्षेत्र को संगठन के तौर पर मजबूत करने के लिए दो भागों में बांट दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन के साथ जुडऩे का मौका मिले और पार्टी को मजबूत किया जाए। इस मौके पर जगदीश शर्मा, देशराज शर्मा, जगदीश ठाकुर, इकबाल सिंह, उपप्रधान प्रकाश चंद, पूर्व प्रधान अश्विनी कुमार, केवल शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, बलविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुल्तान परशुराम, विनय कुमार व प्रवीण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here