Home Uncategorized बबीता फोगाट

बबीता फोगाट

38
0
SHARE

बबीता फोगाट एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जिन्होंने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता है। उन्होंने 2012 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते। बबीता फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता गीता फोगाट की बहन हैं।

जन्म एवं परिचय
बबीता फोगाट का जन्म 20 नवम्बर, 1989 को हरियाणा में भिवानी ज़िले के छोटे से गाँव बलाली के हिन्दू-जाट परिवार में हुआ था। ये गीता फोगाट की बहन हैं। बबीता फोगाट पहलवान और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं। उनकी सबसे छोटी बहन रितु फोगाट वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पहलवान हैं और 2016 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनकी छोटी बहन, संगीता फोगाट भी एक पहलवान हैं।

सफलता
2009 से 2015 तक बबीता ने सभी कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है, जहाँ उन्होंने बहुत से पदक अपने नाम किये।

समाजसेवा कार्य
बबीता फोगाट, उनकी बहनों और चचेरे भाईयों ने हरियाणा में अपने गाँव की महिलाओं और लड़कियों के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव के लिए विशेष योगदान दिया है। बबीता फोगाट चाहती हैं कि उनके गाँव वालों की सोच बदले और वे लोग भी अपनी बेटियों को पढ़ा-लिखा कर आगे बढ़ायें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here