Home Una Special कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा: PM कार्यालय पीएमओ पर भ्रष्टाचार के...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा: PM कार्यालय पीएमओ पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं…

9
0
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ देश की सुरक्षा के लिए की गई राफेल जैसी डील में भ्रष्टाचार से सने हैं। कांग्रेस अधिवेशन के दौरान प्रेस वार्ता में रजनी पाटिल ने कहा कि अब बदलाव का वक्त है। जनता बदलाव चाहती है। यह बदलाव देने के लिए कांग्रेस तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस विजय का परचम लहराएगी। कांग्रेस सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही है। आगामी दिनों में कांगड़ा जिला में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। टिकट के लिए कांग्रेस नेताओं की दावेदारी के सवाल पर पाटिल ने कहा कि पार्टी स्तर पर कई नाम सामने आए हैं, लेकिन कांग्रेस की परंपरा सम्मेलनों में टिकट बांटने की नहीं है। यह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तय करना है कि टिकट को किस को दी जाए।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की कोई आवश्यकता नहीं। हालांकि उन्होंने इस तरह की संभावनाओं से इंकार भी नहीं किया। ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बहडाला में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमीरपुर हलका अब भाजपा सरकार की आखिरी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इस हकीकत से अब कोई मुंह नहीं मोड़ सकता, यह सब को दिख भी रहा है और समझ भी आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम विपक्ष के अपने विरोधियों को दुश्मन की तरह ले रहे हैं, जो सही परंपरा नहीं है। विपक्ष को यदि दुश्मन की तरह ट्रीट करेंगे तो यह राजनीति के लिए अच्छी परंपरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को सम्मान देना तो दूर की बात है, विपक्षी विधायकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। विधायकों की योजनाओं पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायकों के साथ सरकार धक्का कर सकती है, लेकिन सरकार को यह बात पल्ले बांध लेनी चाहिए कि विधायक जनता के प्रतिनिधि हैं और उन्हें अपनी आवाज उठाने का पूरा हक है। कांग्रेस विधायक दल पूरे जोर-शोर से जनता की आवाज को उठाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 11 महीने की जय राम सरकार कोई एक नया काम प्रदेश के लिए नहीं कर पाई है, बल्कि पूर्व वीरभद्र सरकार की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करके ही पीठ थपथपाई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here