Home Una Special पाटिल पहुंची थी मुंगेरी लाल के सपने देखने – अनुराग…

पाटिल पहुंची थी मुंगेरी लाल के सपने देखने – अनुराग…

5
0
SHARE

 ऊना: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ऊना में आकर मुंगेरी लाल के सपने देख गई, जो कभी पूरे नहीं हो सकते। यह बात हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने वीरवार को ऊना शहर के वार्ड नंबर 10 में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है। कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल को सपने देखने के लिए ही हिमाचल का प्रभारी का बनाया गया है। अनुराग ने कहा कि पाटिल को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व हिमाचल की बेसिक जानकारी लेनी चाहिए।

हिमाचल के साथ यूपीए सरकार ने भेदभाव किया गया था, जिसके चलते हिमाचल के अनेक प्रोजेक्ट रुक गए थे। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास कार्य शुरू हुए और एक सामान विकास प्रदेश में किया जा रहा है। वहीं केंद्र से मधुर संबंधों के चलते प्रदेश में नई योजनाएं मिल रही हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास व काम ही हमारी पहचान है। इसी के दम पर जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि का मसला हल हो गया है। इसका जल्द शिलान्यास करवाया जाएगा।

हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करवा दिया गया है। ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के लिए भूमि की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मदर चाइल्ड केयर सेंटर का काम जल्द शुरू होगा। ट्रिपल आईटी की कक्षाएं हमीरपुर से हरोली हलके में शिफ्ट की जाएंगी। जल्द ही ऊना-हमीरपुर रेललाइन का शिलान्यास करवाया जाएगा। चिंतपूर्णी व दौलतपुर रेलवे स्टेशन को जल्द शुरू करने के लिए रेलमंत्री से मामला उठाया गया है।

अनुराग ठाकुर ने क हा कि गगरेट व चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास तेज किए गए हैं। दोनों स्थानों पर विधायक राजेश ठाकुर व बलवीर चौधरी ने जरूरी दस्तावेज तैयार करवा मामला भेज दिया है। जल्द केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से मंजूरी दिलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here