Home हिमाचल प्रदेश पहले के CM पांच साल में भी नहीं कर पाए प्रदेश का...

पहले के CM पांच साल में भी नहीं कर पाए प्रदेश का दौरा: जयराम ठाकुर…

13
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि 11 महीने के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के 60 हलकों का दौरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसे भी कई सीएम रहे जो पांच सालों में भी प्रदेश का दौरा नहीं कर पाए। इससे साफ है कि जो प्रदेश का दौरा नहीं कर पाए, उन्होंने कितना विकास किया होगा। सीएम मंगलवार को घुमारवीं में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सीएम मंडी से हैं। अब मंडी का ही विकास होगा। उन्होंने कहा – मैं मंडी से हूं, घर तो नहीं बदल सकता पर पूरे प्रदेश में एक समान विकास जरूर होगा।

जब वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे तब भी वीरभद्र सिंह ने उन्हें विधानसभा में बच्चा कहा था। अब वह सीएम बने हैं तो भी पूर्व मुख्यमंत्री यही बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। जनता ने विकास के लिए चुना है और वह पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाएंगे।सीएम ने कहा कि प्रदेश और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकारें हैं। इसी कारण विकास को गति मिली है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में पहचान दिलाई है। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, विधायक जेरआर कटवाल सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आते ही ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति का भेदभाव खत्म किया है। टोपी की राजनीति पर भी विराम लगाया है। कहा कि उन्हें जो लोग टोपी पहनाते हैं, उसे पहन लेते हैं। क्योंकि टोपियां संस्कृति का प्रतीक हैं न कि राजनीति का। सीएम ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को जाते वक्त विकास की याद आती थी। पूर्व की वीरभद्र सरकार ने 21 कॉलेजों की घोषणा एक-एक लाख के बजट से कर दी थी। एक स्वास्थ्य केंद्र की अधिसूचना तो ऐसी थी की विभाग को तलाश करने पर भी वह जगह नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here