Home Una Special एनएच जाम करने पर तीन दर्जन लागों पर FIR…

एनएच जाम करने पर तीन दर्जन लागों पर FIR…

7
0
SHARE

ऊना। शहर के पुराना बस अड्डा चौक पर शव को नेशनल हाईवे पर रखकर चक्का जाम करने के मामले में पुलिस ने करीब तीन दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक एफआईआर में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं जोड़ा गया है। चक्का जाम के दौरान पुलिस द्वारा की वीडियोग्राफी के आधार पर चक्का जाम के आरोपियों की पहचान कर उनके नाम एफआईआर में जोड़े जाएंगे। गौरतलब है कि उपमंडल अंब के नकड़ोह में 2 दिसंबर को रुकमदीन को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला था।

इसके बाद उसे घायल अवस्था में पहले अंब अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे ऊना रेफर कर दिया गया था। ऊना से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी शुक्रवार को मौत हो गई थी। मौत से पूर्व रुकमदीन ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि नकड़ोह में वह भतीजे के निर्माणाधीन मकान के लेंटर के चलते उसके पास गया था। जहां उसकी भतीजे और उसके साले के साथ कहासुनी हो गई। इसके चलते दोनों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उस पर कार चढ़ा कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

परिजनों ने रूकमदीन के बयान का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था। मौत के बाद शनिवार को रूकमदीन के परिजनों ने उसके शव को ऊना के पुराना बस स्टैंड चौक में रखकर चक्का जाम कर डाला था। करीब 20 से 25 मिनट तक लगे जाम में हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चक्का जाम करने के आरोप में करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियोग्राफी की जांच कर सभी आरोपियों की पहचान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here