Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में मौसम बिगड़ा 2 दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी…

हिमाचल में मौसम बिगड़ा 2 दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी…

5
0
SHARE

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बुधवार को उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। चार और पांच जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। नौ जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार और पांच जनवरी के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम के बदले मिजाज से पूरा प्रदेश एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मंगलवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई है। बुधवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। तीन जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। चार से नौ जनवरी तक दोबारा बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

यह रहा न्यूनतम तापमान
केलांग      – 6.8
कल्पा       – 3.4
मनाली      – 0.2
सुंदरनगर    0.0
मंडी           0.1
भुंतर           0.2
ऊना           0.7
शिमला        5.2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here