Home हिमाचल प्रदेश जज्बे को सलाम चार फीट बर्फ में 29 किमी पैदल चलकर ग्लेशियर...

जज्बे को सलाम चार फीट बर्फ में 29 किमी पैदल चलकर ग्लेशियर पार कर अस्पताल पहुंची गर्भवती…

7
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में ताजा हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूरे प्रदेश में नेशनल हाईवे समेत 600 सड़कें बंद हो गई हैं। एचआरटीसी की बसें और कई अन्य छोटे बड़े वाहन सड़कों पर फंस गए हैं। शिमला में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी में बर्फबारी जिंदगी के आगे बाधा बन गई है।  यहां चार फीट बर्फ के बीच कुमार नाले में गिरे बर्फ के ग्लेशियर को गर्भवती महिला ने पैदल चलकर पार किया। सिविल अस्पताल किलाड़ कुमार पंचायत से 29 किमी की दूरी पर स्थित है।

गर्भवती महिला के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। वहीं लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि पांगी को इस तरह की कठिन परिस्थितियों में विशेष सुविधाएं दी जानी चाहिए। जिला कांगड़ा में आधी रात से लगातार बारिश जारी है। धौलाधार पर बर्फबारी हो रही है। हमीरपुर में हल्की बूंदाबांदी चल रही है। जिला कुल्लू में देर रात से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। घाटी का जनजीवन फिर अस्तव्यस्त हो गया है। कांगड़ा में हवाई सेवा चल रही है।  अभी तक एक उड़ान हुई है। बिलासपुर में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। किन्नौर में सुबह से बर्फबारी हो रही है जबकि रामपुर में मौसम खराब है।

किन्नौर में दो दिन से बिजली बंद होने से लोग परेशान हैं। कई गामीण सड़कें बंद हो गई हैं। मनाली में सुबह से बर्फबारी जारी है। यहां तीन इंच बर्फ पड़ चुकी है। मंडी से सराज का संपर्क कट गया है। गोहर में बर्फबारी हो रही है। बरोट समेत 18 सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। रोहतांग में 60 और सोलंगनाला में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू-मनाली वामतट समेत 40 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। नारकंडा में भी सुबह से बर्फबारी होने से एनएच-5 फिर से बंद हो गया है।  वाहनों को वाया सुन्नी रूट से शिमला भेजा जा रहा है। चंबा जिले की ऊपरी चोटियों में देर रात से बर्फबारी का क्रम जारी है। निचले क्षेत्रों में बीती रात से भारी बारिश जारी है। सिरमौर जिले के नोहराधार में हुए हिमपात का खूबसूरत नजारा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here