Home हिमाचल प्रदेश शिमला का तापमान इस सीजन का सबसे ज्यादा 17 डिग्री ……

शिमला का तापमान इस सीजन का सबसे ज्यादा 17 डिग्री ……

10
0
SHARE

प्रदेश में साेमवार काे इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। दाे दिन अच्छी धूप खिलने के साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्राें के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शिमला का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी तरह सुंदरनगर का 21, ऊना का 24, नाहन का 20, कांगड़ा,हमीरपुर अाैर मंडी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे लाेगाें काे ठंड से काफी राहत मिली है।

 माैसम विभाग ने आज से प्रदेश में माैसम के फिर करवट बदलने की बात कही है। कल से 9 जिलाें में भारी बारिश अाैर बर्फबारी हाेगी। वहीं सात फरवरी के लिए माैसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट चंबा , कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नाैर अाैर लाहाैल-स्पीति के लिए जारी किया गया है। प्रदेश में हुई बर्फबारी से जनजीवन अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लाैटा है। सूबे की 260 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। इसमे शिमला जाेन की 30, मंडी जाेन की 184 अाैर कांगड़ा जाेनक की 44 सड़के बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here