Home Una Special सोहरला में बेटी बचाओ का दिया संदेश….

सोहरला में बेटी बचाओ का दिया संदेश….

18
0
SHARE

कमलेश्वरी कला मंच शिला द्वारा ग्राम पंचायत मलांगड़ के सोहरला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत के उपप्रधान मदन राणा ने की। मंच के कलाकारों ने गीत संगीत व नाटकों द्वारा लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक मीना पठानिया द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सोहरला के महिला मंडल की प्रधान तृप्ता देवी ने विचार रखे। बताया आज बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। बेटियां देश के हर कोने में अपनी सेवाएं देश के लिए दे रही हैं। जबकि खेल के क्षेत्र में बेटियों ने अपने आपको स्थापित किया है। इस मौके पर शिवालिक पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, मलांगड़ पंचायत के उपप्रधान मदन राणा, महिला मंडल की प्रधान तृप्ता देवी, सचिव रंजना लता, कोषाध्यक्ष विमला देवी, उपप्रधान रीता देवी, सुषमा देवी, सोमा देवी, सत्या देवी, वांकों देवी, बीना देवी, फुला देवी, राधा देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी, अनीता देवी, ज्ञानो देवी, अनीता रानी, मोनिका देवी, एकता कुमारी, राज कुमारी, मीना देवी, सरस्वती देवी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here