Home Bhopal Special स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी MP आएं तो लोकसभा चुनाव...

स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी MP आएं तो लोकसभा चुनाव में होगा फायदा…

13
0
SHARE
मध्यप्रदेश कांग्रेस चाहती है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में भी समय दें और स्टार प्रचारक के तौर पर दौरा करें तो कांग्रेस को बहुत फायदा होगा.मप्र कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से पूरे देश में कांग्रेस को फायदा होगा, वे बहुत लोकप्रिय नेता हैं. पूरे देश की जनता राजनीति में एक बदलाव देखना चाहती है और बीजेपी को उखाड़ फेंकना चाहती है.
शोभा ओझा ने कहा कि निश्चित ही कांग्रेस ने जिस तरह से इस देश की सेवा सालों से की है, जो देश के गरीबों, अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित, युवा, किसान तमाम वर्ग की हितैषी है, उसके चलते देश की जनता एक बार फिर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी. उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार आएगी.

मध्यप्रदेश में बतौर स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के आने के सवाल पर शोभा ओझा ने कहा कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में अभी आई हैं. उसके पहले भी हमेशा से पूरे देश के नेता और कार्यकर्ता यह मांग करते आए हैं कि प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार में उनके प्रदेश में या उनके संसदीय क्षेत्र में आना चाहिए. इस बार फिर मध्यप्रदेश में ये मांग उठ रही है कि प्रियंका गांधी प्रदेश में आकर प्रचार करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here