Home राष्ट्रीय महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे का दावा, अकेले लड़ेंगे आम चुनाव..

महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे का दावा, अकेले लड़ेंगे आम चुनाव..

9
0
SHARE

लोकसभा चुनाव 2019 में कुछ ही माह का समय रह गया है, और गठबंधनों का बनना-टूटना इस समय चरम पर है. एक ओर समूचा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ एकजुट होने की कोशिशों में जुटा है, तो दूसरी ओर, BJP भी अपने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बरकरार रखने के प्रयास जारी रखे हुए है. ऐसे में, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ BJP की सहयोगी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमानी पक्ष (MSP) के नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी MSP आगामी लोकसभा चुनाव 2019 अपने दम पर बिल्कुल अकेले लड़ेगी.

मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने यह भी घोषणा की कि उनका बेटा नीलेश राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग संसदीय सीट से प्रत्याशी होगा. उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस-NCP या शिवसेना-BJP के साथ नहीं जा रहे हैं… हम  स्वतंत्र रूप से पूरी ईमानदारी के साथ लड़ रहे हैं हालांकि नारायण राणे ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव न लड़कर कुछ ही संसदीय सीटों पर किस्मत आज़माएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here