Home मध्य प्रदेश विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भोपाल पहुंचीं,विदिशा में ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया…..

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भोपाल पहुंचीं,विदिशा में ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया…..

6
0
SHARE

विदिशा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को सुबह भोपाल पहुंच गईं। जहां उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया। विदिशा से सांसद स्वराज ने दोपहर डेढ़ बजे विदिशा में नवनिर्मित रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। 15 करोड़ की लागत से बने इस ऑडिटोरियम को स्थानीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।

कांग्रेस ने ऑडिटोरियम के अधूरे निर्माण को लेकर सवाल उठाए हैं। कलेक्टर की समझाइश पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रतापभानु शर्मा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के सभी निर्माण कार्य अधूरे हैं। विदिशा के ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य भी 25 फीसदी अधूरा है।

ऑडिटोरियम में बुधवार तक कुर्सियां लगाने और फर्श तैयार करने का कार्य चलता रहा। ऐसे में विदेश मंत्री द्वारा आधे-अधूरे ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने का कोई औचित्य नहीं हैं। वे 2 महीने बाद भी निर्माण कार्य पूरा होने पर उद्घाटन कर सकती थीं। पूर्व सांसद ने कहा कि विदिशा का रेलवे कारखाना, सौराई का रेक पाइंट अधूरा है। विदिशा का मेडिकल कालेज और हास्पिटल अभी तक 60 प्रतिशत ही तैयार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here