Home हिमाचल प्रदेश शहीद तिलक राज के घर पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर….

शहीद तिलक राज के घर पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर….

6
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर गुरुवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान तिलक राज के पैतृक गावं धेवा पहुंचे। उन्होंने शहीद तिलक के परिजनों से मिल कर उनका ढांढस बंधाया। प्रदेश कांग्रेस कुलदीप राठौर ने कहा कि शहीद तिलक राज की शहादत पर हर देशवासी और प्रदेशवासी को गर्व है। शहीद की शहादत को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।

राठौर बोले,  जिंदा रहने के मौके तो बहुत आते हैं परंतु देश के लिए जान कुरबान करने के अवसर बहुत ही कम मिलते हैं। कुलदीप राठौर ने शहीद के पिता लायक राम, माता बिमला, पत्नी सावित्री का दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस हर सुख-दुख में शहीद के परिवार के साथ है। राठौा ने कामना की कि प्रदेश सरकार शहीद की पत्नी सावित्री को जल्द नौकरी प्रदान करे।

ये भी रहे मौजूद

पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार, कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू, शाहपुर से कांग्रेसी नेता केवल सिंह पठानिया, नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन, युकां ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here