Home मध्य प्रदेश उद्योगपति को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलना पड़ा भारी,...

उद्योगपति को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलना पड़ा भारी, पद से देना पड़ा इस्तीफा…..

6
0
SHARE

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मध्यप्रदेश एआईएमपी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वर्तमान में कमेटी सदस्य संजय पटवर्धन को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलना भारी पड़ गया है। मंगलवार को पटवर्धन ने राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश में उद्योगों की स्थिति को लेकर चर्चा की थी। इस मुलाकात के बाद एसोसिएशन के कई सदस्यों ने उनके खिलाफ माहौल तैयार कर दिया था। इसी बात से व्यथित होकर पटवर्धन ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा संस्था के अध्यक्ष को भेज दिया।

पटर्धन ने इस्तीफा देने की वजह बताते हुए लिखा है कि मैं केवल उद्योगों के हित में उनकी मांगे रखने के लिए राहुल गांधी से मिलने गया था, जब कि मुझे यह भी नहीं पता था कि मुलाकात उनके साथ है। इस मुलाकात में किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई और केवल उद्योगों पर बात हुई, लेकिन इस बात का बतंगड़ बनाया गया और मेरे खिलाफ और एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ बेवजह की बातें कही गईं, जो उचित नहीं है, इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं।

बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली के आंध्र भवन में देश के 8 उद्योगपतियों को बुलाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने सुझाव भी मांगे थे। पटवर्धन भी इसमें शामिल हुए थे। राहुल गांधी को पटवर्धन का सुझाव काफी पसंद आया था। इसलिए उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री कमलनाथ को फोन कर उनके सुझाव पर विचार करने को कहा था।

संस्था अध्यक्ष आलोक दवे का कहना है कि पटवर्धन का इस्तीफा आया है, लेकिन उन्हें इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं थी। यह संस्था सभी की है और यहां उद्योग सबसे पहले है। मैं भी संस्था अध्यक्ष के नाते कांग्रेस और भाजपा सभी के आयोजन में जाता हूं। कुछ दिन पहले मध्य शासन के कांग्रेसी मंत्री के कार्यक्रम में अभी मैं शामिल हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here