Home मध्य प्रदेश शाखा व स्वयंसेवक बढ़ाने पर अगले महीने से काम करेगा संघ…..

शाखा व स्वयंसेवक बढ़ाने पर अगले महीने से काम करेगा संघ…..

7
0
SHARE

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने शहर में चार दिनी प्रवास के तीसरे दिन गुरुवार को संघ कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ संघ के विस्तार, लोकसभा चुनाव में संघ की भूमिका पर चर्चा की। संघ के विस्तार की योजना बन चुकी है, जिस पर अगले महीने अमल शुरू होगा।

विस्तार के प्रमुख तीन बिंदु हैं- शाखा की संख्या बढ़ाना, सदस्य बनाना और युवाओं को जोड़ना। इसके अलावा यह भी बात हुई कि आगामी लोकसभा चुनाव में संघ किस तरह काम करेगा। बताया जाता है कि भाजपा इस बार किसे टिकट देगी, यह भी संघ तय करेगा।

हालांकि चुनाव के मुद्दे पर बात करने के लिए संघ ने किसी भी भाजपा नेता को नहीं बुलाया। इसके बाद  डॉ. भागवत राऊ स्थित एक प्राइवेट स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षक और बच्चों से संघ को लेकर चर्चा की। यहां बुद्धिजीवी वर्ग के कुछ लोगों को भी बुलाया गया था, जिनसे भी  डॉ. भागवत ने बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here