Home हिमाचल प्रदेश ग्लेशियर में दबे पांच जवान अभी भी लापता….

ग्लेशियर में दबे पांच जवान अभी भी लापता….

12
0
SHARE

किन्नौर जिले में भरत तिब्बत बॉर्डर पर ग्लेशियर में दबे पांच जवान अभी भी लापता हैं। एसडीएम जयसिंहपुर अश्विनी सूद के मुताबिक  अभी तक लापता  जवानों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

उनकी तालाश जारी है। आज सुबह सात बजे से बड़ा अभियान चलाया गया है। आज 30 आईटीबीपी जवानों  सहित कुल 250 जवानों सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। जम्मू और कश्मीर से भी  दो सर्च टीमें बुलाई गई हैं। जवानों की तलाश के लिए आज एक स्निफर डॉग्स को  भी लगाया गया है।

सेना, आईटीबीवी, ग्रेफ, पुलिस और जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। रेस्कयु ऑप्रेशन पूरे जोर शोर से चल रहा है। बता दें कि बुधवार सुबह जिला किन्नौर में भारत-तिब्बत सीमा के अंतर्गत पूह ब्लॉक के डोगरी गांव के करीब ग्लेशियर गिरने से सेना की सात जैक राइफल्स के छह जवान चपेट में आ गए थे। इनमें से एक राकेश कुमार शहीद हो गए थे, बाकी के पांच का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को भी इनका कोई सुराग नहीं लग पाया। गौर हो कि इन सभी जवानों को ढूंढने के लिए  ग्रेफ, आईटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, पुलिस दल और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। आज भी राहत अभियान जारी है। पर राहत अभियान में लगी समस्त फोर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेना के मुताबिक फंसे हुए आखिरी जवान को सुरक्षित निकाल लाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

फंसे हुए जवानों के नाम
फंसे हुए सभी जवान सातवीं जम्मू-कश्मीर राइफल्स के हैं। इनके नाम हैं नायक विदेश चंद, राइफलमैन गोविंद बहादुर छत्री, राइफलमैन राजेश रिषी, राइफलमैन अर्जुन कुमार और राइफलमैन नितिन राणा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here