Home Bhopal Special भोपाल में हुई हल्की बारिश, 20 की रफ्तार से चल रही ठंडी...

भोपाल में हुई हल्की बारिश, 20 की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा…

15
0
SHARE

प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार सुबह राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बादल छाए हुए हैं। मंगलवार रात से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम में बदलाव की दो खास वजह हैं। पहली यह कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के पास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। दूसरी वजह हरियाणा से लेकर रीवा सहित उत्तर पूर्वी मप्र तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसका असर भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों के मौसम पर हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्राने बताया कि कश्मीर घाटी पहुंचा वेस्टर्न डिस्टरबेंस वहां से गुजर चुका है। इसके बाद ही दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में सिस्टम बना है। ट्रफ लाइन भी नमी खींच रही है। मिल रहे ट्रेंड के मुताबिक अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी का अनुमान है। भोपाल में बीती रात न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

शहर में मौसम पिछले छह दिन से रोज बदल रहा है। तीन दिन से डेरा जमाए बादलों ने मंगलवार को भी सुबह, दोपहर और शाम को बूंदाबांदी की हुई कई इलाकों में ओले भी गिरे।  21 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री था। इससे लगा कि सर्दी ने विदाई ले ली है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी फिर लौटी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़त के साथ 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी उमाशंकर चौकसे के मुताबिक पाकिस्तान एवं जम्मू कश्मीर में समुद्र से तीन किमी ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के ऊपर समुद्र से 5.8 किमी ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसी के असर से शहर में बूंदाबांदी हुई है।

शहर में मंगलवार को दिनभर हलकी धूप और हवा चलती रही। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.4 दर्ज हुआ, लेकिन रात 9 बजे के करीब एकाएक 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली और मौसम एकदम ठंडा हो गया। पश्चिमी शहर में हलकी बूंदाबांदी हुई। हालांकि रात का तापमान दो डिग्री अधिक 14.8 रिकॉर्ड किया गया। शहर के पश्चिमी इलाके एयरपोर्ट की तरफ हलकी बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में बने चक्रवात और अरब सागर से आ रही नमी के कारण बारिश हुई और हवा चली। बुधवार दोपहर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद बादल आगे बढ़ जाएंगे। रही बात तापमान की तो जो सामान्य स्तर से कम रहेगा। इंदौर और उसके आसपास ओले गिरने की संभावना रहेगी और बारिश भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here