Home Bhopal Special शनिवार से फिर बदल सकता है मौसम, बादल-बारिश के आसार….

शनिवार से फिर बदल सकता है मौसम, बादल-बारिश के आसार….

3
0
SHARE

बुधवार सुबह से मौसम के तेवर नरम पड़ गए थे। 750 फीट की ऊंचाई पर बादल छाए थे। 4.5 किमी ऊंचाई पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली रही थी। इसका असर शहर के मौसम पर यह पड़ा कि दिन में तीन बार हवा का रुख बदला आैर हवा में नमी बनी रही।

सुबह नए व पुराने शहर के कई इलाकों में बौछारें पड़ीं। कहीं- कहीं हल्की बारिश भी हुई। इसके कारण दिन का तापमान लुढ़क गया। 2 मार्च तक दिन और रात के तापमान में उतार- चढ़ाव जारी रहेगा। उसके बाद मौसम फिर बदल सकता है।  इस दौरान दिन में धूप भी निकल सकती है।सुबह 6.30 से 7.30 बजे के दौरान नए शहर के चार इमली, अरेरा काॅलोनी, शाहपुरा, एमपी नगर, साकेत नगर, इंद्रपुरी, सुंदर नगर, पिपलानी, बरखेड़ा, पुराने शहर के शाहजहांनाबाद, कोहेफिजा, आरिफ नगर, लालघाटी, बैरागढ़, दोपहर तीन बजे रायल मार्केट से लेकर कलेक्टोरेट, कमला पार्क, प्रोफेसर कालोनी, एमपी नगर, होशंगाबाद रोड, नीलबड़, रातीबड़ समेत आसपास के इलाकों में बौछारें पड़ीं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शहर में  निचले बादल यानी लो क्लाउड छाए थे। ये 750 फीट की ऊंचाई पर थे। मंगलवार रात का तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

शहर में सुबह से शाम तक अलग- अलग इलाकों में तीन बार बौछारें पड़ीं। सुबह 7.30 बजे तक नए शहर एवं भेल टाउनशिप के इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर करीब 3 बजे अरेरा हिल्स से रोशनपुरा तक और पुराने शहर के रायल मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। शाम चार बजे भदभदा से रातीबड़ तक बौछारें पड़ीं।मौसम वैज्ञानिक योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि कश्मीर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद पश्चिमी राजस्थान के पास बना ऊपरी हवा का चक्रवात अब पूर्वी हिस्से में शिफ्ट हो गया है।  हरियाणा से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई थी। यह नमी खींच रही थी। इसके कारण ही यहां मौसम बदला।

100
4.5 किमी
80
3 किमी
50
2 किमी
35
1 किमी
हवा की रफ्तार

(किमी प्रति घंट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here