Home मध्य प्रदेश लाइट एंड साउंड शो में मुस्कुराए बुद्ध, सांची में रंगीन रोशनी से...

लाइट एंड साउंड शो में मुस्कुराए बुद्ध, सांची में रंगीन रोशनी से नहाए स्तूप…

8
0
SHARE

विश्व विख्यात धरोहर सांची में शुक्रवार से पहली बार लाइट एंड साउंड शो शुरू हुआ। एमपी टूरिज्म की ओर से शुरू किए गए शो को थ्रीडी प्रोजेक्शन मेपिंग पर ऑपरेट किया जा रहा है।

इस लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से सांची के इतिहास, इसके महत्व और गौतम बुद्द सहित सांची नगर के आसपास सतधारा, सोनारी, मुरलखुर्द में बौद्ध अवशेष, उदयगिरी में गुप्तकालीन गुफाएं, ग्यारसपुर के मंदिर, रायसेन का किला जैसे पर्यटन स्थलों की जानकारी दिखाई जाएगी।

पर्यटकों को खास आकर्षित करने के लिए यह लाइट एंड साउंड शो रोजाना शाम 7 बजे से शुरू होगा जो 35 मिनट चलेगा।मैपिंग प्रोजेक्शन थ्री-डी लेजर शो अनोखे तरीके से पेश किया गया। इसके शुरू होने पर सांची के मुख्य स्तूप पर भगवान बुद्ध की मुस्कुराती तस्वीर उभरती है। वर्ल्ड हेरिटेज साइट सांची में शुक्रवार शाम को शुरू हुए लाइट एंड साउंड शो का कुछ ऐसा ही नजारा था। इसका शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने किया।मप्र पर्यटन द्वारा खजुराहो, ग्वालियर, ओरछा, इंदौर, उज्जैन तथा माण्डू के बाद विश्व धरोहर स्मारक सांची की विरासत से पर्यटकों और जनसामान्य को रूबरू करने के लिए लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया गया।

सांची के हजारों साल पुराने इतिहास को शो में समेटा गया है। यह दर्शाया गया है कि कैसे युद्धों के बाद महान सम्राट अशोक, तथागत बुद्ध के परिनिर्वाण के सौ वर्ष बाद उनके मार्ग की ओर प्रवृत्त हुए और सम्राट ने 84 हजार बौद्ध स्तूपों के निर्माण का संकल्प लिया।पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में इंवेन्स्टर्स समिट की तरह अब टूरिस्ट समिट भी आयोजित की जाएगी। सरकार प्रदेश को देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी टूरिस्ट हब के रूप में लोकप्रिय बनाने के लिए संकल्पित हैं। सांची में इस कार्यक्रम से न केवल स्थानीय लोग, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी आकर्षित होंगे। अभी तक सांची में संध्याकाल में पर्यटकों के लिए मनोरंजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस शो से ये समस्या खत्म हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here