Home धर्म/ज्योतिष 7 मार्च को मायावी ग्रहों राहु और केतु का राशि परिवर्तन, जानें...

7 मार्च को मायावी ग्रहों राहु और केतु का राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर….

28
0
SHARE

ज्योतिष विज्ञान के सबसे मायावी ग्रह राहु और केतु सात मार्च को स्थान परिवर्तन करेंगे। सात मार्च को दोनों ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क और मकर को छोड़कर अपनी उच्च राशि मिथुन व धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु व केतु ग्रह 18 साल के बाद अपनी उच्च राशि में जा रहे हैं। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक दोनों ग्रह 18 अगस्त 2017 से छह मार्च 2019 तक कर्क राशि में थे। दोनों ग्रह कर्क राशि में 18 माह तक रहे। सात मार्च को राशि परिवर्तन के साथ दोनों ग्रह 23 सितम्बर 2020 तक रहेंगे। राहु व केतु ग्रह किसी एक राशि में 18 माह तक रहते हैं।

  • चंद्रमा की राशि कर्क को छोड़कर मिथुन-धनु राशि में करेंगे प्रवेश
  • लोक संस्कृति चरम पर होगा, नक्सलवाद पर अंकुश लगाने में पुलिस होगी सफल
  • 18 साल बाद उच्च राशि में जा रहे हैं दोनों ग्रह

राहु व केतु ग्रह आकस्मिक घटनाएं कराते हैं। इसके अलावा शेयर बाजार, अध्यात्म, तंत्र-मंत्र, विघटन आदि कारक तत्व भी इन ग्रहों को प्राप्त है।

राहु-केतु के ग्रह परिवर्तन से राशियां पिछले गोचर की तुलना में अच्छी स्थिति में रहेंगी। राहु का गोचर चंद्र राशि से तीसरे, छठे, दसवें और 11 वें भाव में शुभ माना जाता है। इससे मेष, सिंह, कन्या व मकर राशि को जबरदस्त लाभ मिलेगा।  तुला, कुम्भ राशि के जातकों को इससे विशेष लाभ होगा।

राशि परिवर्तन का असर झारखंड पर भी पड़ेगा। उच्च राशि में प्रवेश के बाद दोनों ग्रहों के प्रभाव से झारखंड को विकास के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय अनुदान मिलने की संभावना है।  इसके अलावा खनन क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी।  लोक संस्कृति नए आयाम के साथ चरमोत्कर्ष पर होगा। राज्य में नक्सलवाद सक्रिय रहेगा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उग्रवादियों के दमन में सफलता मिलेगी।

मेष : पुरानी समस्याओं से निजात, भाग्य का साथ मिलेगा
वृष : संचित पैसों में वृद्धि, धार्मिक सक्रियता
मिथुन : शारीरिक आरोग्यता, व्यापार में बढ़ोत्तरी
कर्क : विदेश यात्रा, कर्ज से मुक्ति
सिंह : लाभ में वृद्धि, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता
कन्या : प्रोन्नति, भूमि-वाहन का सुख
तुला : देव कृपा, आकस्मिक धन लाभ
वृश्चिक : ससुराल पक्ष से लाभ, कुटुम्ब में वृद्धि
धनु : साझेदारों से लाभ, धार्मिक गतिविधि बढ़ेगी
मकर : रोग एवं ऋण से मुक्ति, यात्रा
कुम्भ : आकस्मिक धन लाभ, समाजिक सक्रियता
मीन : कार्य क्षेत्र में प्रशंसा, नए वाहन का सुख

मायावी ग्रह राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातक को लाभ होगा। पराशर ऋषि ने राहु के पंचम व नवम राशि में गोचर को भी शुभ बताया है।
ज्योतिषाचार्य आचार्य पीके युग ने बताया  कि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here