Home राष्ट्रीय ‘हिन्दुस्तान’ के मंच से प्रदेश के विकास पर परिचर्चा आज, सीएम योगी...

‘हिन्दुस्तान’ के मंच से प्रदेश के विकास पर परिचर्चा आज, सीएम योगी करेंगे आगाज….

7
0
SHARE

‘हिन्दुस्तान’ के मंच पर आज प्रदेश के विकास पर खुलकर परिचर्चा होगी। जिसका आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम छह बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडीटोरियम में करेंगे। ‘हिन्दुस्तान’ संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, आशुतोष टण्डन समेत कई कैबिनेट मंत्री उपस्थित होंगे।

‘विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम’ विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार की ओर से ढाई वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जनता को जानकारी देंगे। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोग मुख्यमंत्री से संवाद स्थापित कर सकेंगे।

प्रदेश सरकार ने पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में ऐसे कई मील के पत्थर स्थापित किए जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ‘हिन्दुस्तान’ के संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की जनता के विकास को ध्यान में रखकर अब तक हो चुके कार्यों की समीक्षा और आने वाली ढेरों योजनाओं पर बात करने के लिए ‘हिन्दुस्तान’ अखबार की ओर से प्रयास किया गया है। इसके तहत सरकार व आमजन के बीच एक संवाद स्थापित होगा। इसमें सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के गांवों में 12 लाख से ज्यादा आवासों के निर्माण का मुद्दा भी होगा। एक करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर लगभग ढाई करोड़ परिवारों को स्वस्थ जीवन जीने पर भी बातचीत होगी। ऐसे ही ग्रामीण पेयजल योजना में 400 से ज्यादा पेयजल परियोजनाएं पूरी हुईं। बेहतरीन सड़कें बनीं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ। किसानों की समृद्धि के लिए काम हुए। इन कार्यों की फेरिस्त तो और भी लम्बी होगी। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश सरकार के पिछले ढाई साल का लेखा-जोखा भी तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री यहां अपने अब तक के कार्यकाल में हुए कार्यों पर तो बात करेंगे ही, साथ ही आने वाली योजनाओं के बारे में भी बात करेंगे। इस विशेष संवाद कार्यक्रम में आने वाले लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे कि सरकार को प्रदेश की बेहतरी के लिए और क्या करना चाहिए।

9 मार्च 2019, शनिवार
समय- शाम 6 बजे से 8 बजे तक
स्थान- मार्स ऑडिटोरियम, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर
विषय- विकास की कसौटी पर उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here