Home Bhopal Special प्रदेशभर में धिक्कार आंदोलन के जरिए भाजपा का प्रदर्शन….

प्रदेशभर में धिक्कार आंदोलन के जरिए भाजपा का प्रदर्शन….

8
0
SHARE

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों के बाहर शनिवार को धिक्कार आंदोलन कर रही है। भोपाल में आंदोलन में शामिल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हम मध्य प्रदेश के वो कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में 15 साल की वो सरकार देखी है, जिसने समाज के सभी वर्गों का भला किया है, समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए कार्य किया है।अब प्रदेश में धोखाधड़ी की कमलनाथ सरकार काम कर रही है। जिसके द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षडयंत्र तथा केन्द्र की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ काम किया जा रहा है। इसलिए हमने आज पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ धिक्कार आंदोलन कर रहे हैं।

राकेश सिंह  ने कहा कि अब वो समय आ गया है जब कांग्रेस सरकार को बता दें कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत क्या है। इस प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत भोपाल में भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, इंदौर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और जबलपुर में गोपाल भार्गव आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार वादा खिलाफी करके प्रदेश की जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। कई बार सरकार से किसानों की कर्ज माफी जैसे वादों पर अमल करने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार अनसुना करती रही। जनता की उपेक्षा भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

भोपाल में प्रदर्शन के दौरान रामेश्वर शर्मा, विष्णु खरे, विलास वारानी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कमलनाथ के इस्तीफे की मांग की। रामेश्वर शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह को मिग विमान में बांध कर सर्जिकल स्ट्राइक कराते, फिर दिग्विजय संजय बनकर धृतराष्ट्रों को बतायेंगे कि स्ट्राइक हुई है। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय अवकाश पर सरकारी कार्यालयों में धिक्कार आंदोलन ? भाजपा को तो आभार दिवस मनाना चाहिए। कमलनाथ सरकार ने 76 दिन में 83 जन हितैषी निर्णय लेकर इतिहास रच दिया। पूर्व की भाजपा की सरकार में रोज एक घोषणा-कमलनाथ सरकार में रोज़ एक वादा पूरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here