Home राष्ट्रीय J&K: शोपियां में महिला SPO को आतंकियों ने मारी गोली, अस्पताल में...

J&K: शोपियां में महिला SPO को आतंकियों ने मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम….

3
0
SHARE

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी की आतंकवादियों ने उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसपीओ खुशबू जान को शनिवार दोपहर शोपियां जिले के वेहिल में उनके घर पर आतंकवादियों ने नजदीक से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि एसपीओ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा, ‘शोपियां जिले के वेहिल गांव में स्थित महिला पुलिस खुशबू जैन के घर पर आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। बेहद गंभीर अवस्था में खुशबू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।’  उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here