Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल के बड़े भाजपा नेता भी बने चौकीदार..

हिमाचल के बड़े भाजपा नेता भी बने चौकीदार..

36
0
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हिमाचल के कई बड़े भाजपा नेता भी ट्विटर पर ‘चौकीदार’ बन गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और कई अन्य बडे़ नेताओं ने अपने नाम के साथ चौकीदार टाइटल जोड़ दिया है। प्रदेश में बड़े नेताओं में जयराम, धूमल और सत्ती के अलावा मंत्रियों सुरेश भारद्वाज, विपिन परमार, रामलाल मारकंडा, राजीव सैजल, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर आदि ने अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है।

हालांकि, कुछ मंत्रियों ने अभी यह टाइटल नहीं अपनाया है। कुछ मंत्री ट्विटर पर ही नहीं हैं। सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है।

इनमें मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, महेंद्र धर्माणी, शिशु धर्मा जैसे सरकारी ओहदों पर बैठे भाजपा नेताओं ने भी यह टाइटल अपना लिया है। भाजपा की आईटी सेल का प्रमुख चेतन बरागटा ने भी अपने नाम के साथ यह टाइटल जोड़ा है। इनके अलावा प्रदेश भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, जिला, मंडल और निचले स्तर के नेताओं ने अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here