Home मध्य प्रदेश BJP विधायक ने पुलिस को हड़काया कहा तुम लोग कैसे हिंदू हो…

BJP विधायक ने पुलिस को हड़काया कहा तुम लोग कैसे हिंदू हो…

4
0
SHARE

व्यापमं घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई और विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाकांत शर्मा का पुलिस को हड़काते हुए वीडिया सामने आया है। इसमें उमाकांत पुलिस कर्मियों से कह रहे हैं कि तुम लोग कैसे हिंदू हो, जो परंपराएं क्या होती हैं- ये नहीं जानते। दरसअल, ये यह वाकया बुधवार रात सिरोंज में होली दहन से पहले हुआ। सिरोंज में होली में आग लगाने का चलन बंदूक से है। बंदूक चलाकर होली दहन की जाती है। हर बार की तरह इस बार भी परम्परा निभाई जा रही थी। मौके पर पुलिस ने विधायक को आचार संहिता का हवाला दिया। पुलिस कर्मियों का आचार संहिता का हवाला देते ही विधायक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद एसआई को परंपरा का हवाला देकर खूब फटकार लगाई और खरी-खोटी सुनाई। इस बीच विधायक के समर्थक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here