Home हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे CM जयराम..

उत्तर भारत में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे CM जयराम..

10
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पड़ोसी राज्यों में भी चुनाव प्रचार के लिए जाना है। भाजपा ने उनसे पहले पांच चरण के चुनावों में प्रचार के लिए 15 दिन का समय मांगा है। फिलहाल पहले दौर के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री ने हामी भर दी है। अब पार्टी की जरूरत के अनुसार समय तय होगा। संभवतत्न वह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में प्रचार के लिए जाएंगे।

दूसरी ओर राज्य में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार हो गई है। यहां शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल के अलावा सभी कैबिनेट मंत्री स्टार प्रचारकों की सूची में होंगे। इनके अलावा चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी यानी रणधीर शर्मा, कृपाल परमार, चंद्रमोहन ठाकुर और राम सिंह भी स्टार प्रचारक होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, राजीव भारद्वाज और तीन मोर्चों के अध्यक्ष यानी महिला मोरचा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल चौहान और एसी मोर्चा के अध्यक्ष मुलखराज प्रेमी भी स्टार प्रचारकों की सूची में डाले जा रहे हैं। स्टार प्रचारकों की सूची का लाभ यह है कि इनके चुनावी दौरों का खर्च प्रत्याशी के अपने खर्च में शामिल नहीं होता। स्टार प्रचारकों की यह सूची पार्टी की ओर से हिमाचल के लिए दी जाने वाली राष्ट्रीय सूची से अलग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here