Home मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दी मोदी को दी चुनौती पिछले चुनाव का एक भी...

कांग्रेस ने दी मोदी को दी चुनौती पिछले चुनाव का एक भी वादा पूरा किया हो तो बताएं…

5
0
SHARE

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जारी किए गए घाेषणा पत्र में से एक भी घोषणा पूरी हुई हो तो उसे बताएं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय दुबे ने गुरुवार को उज्जैन में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के संबंध में कहा कि जो भगवान राम के नहीं हुए वो देश की जनता के क्या होंगे।

कांग्रेस के अन्य दलों से गठबंधन नहीं करने पर कहा कि ये जरूरी नहीं कि चुनाव के पूर्व ही गठबंधन किया जाए, चुनाव के बाद भी गठबंधन होते हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद बसपा और सपा से हमारा गठबंधन इसका उदाहरण है।

उन्होंन कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों की गरीबी मिटाने के लिए 6 हजार रुपए मासिक यानी 72 हजार सीधे उनके खाते में देने के लिए न्यूनतम आय योजना लागू करने की घोषणा की गई है।
उनके मुताबिक देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को अलग-अलग चरणों मे लागू कर देश से गरीबी को पूरी तरह खत्म किया गया। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के वादे को पूरा करने और गरीबी को मिटाने के लिए राहुल गांधी ने ये निर्णायक प्रहार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here