Home मध्य प्रदेश शिवराज का आरोप- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदतन झूठ बोलते हैं….

शिवराज का आरोप- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदतन झूठ बोलते हैं….

4
0
SHARE

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आदतन झूठ बोलते हैं। कांग्रेस की झूठ की सजा लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें देगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए 104 दिन हो गए लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री बदल देंगे। इस हिसाब से तो कांग्रेस के 10 मुख्यमंत्री प्रदेश में बदल जाने चाहिए थे।

शिवराज सिंह सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में झूठ और छल के आधार पर किसानों को ठगा है। कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने उज्जैन के किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि किसान को उम्मीद थी की कर्ज माफ हो जाएगा लेकिन नहीं हुआ। इससे परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। ऐसे कई उदाहरण हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले ही किसानों को आचार संहिता लगने के कारण कर्ज माफ नहीं होने का एसएमएस भेज दिया। जबकि सभी जानते ही आचार संहिता लगने से पहले   शुरू हुए योजनाओं पर आचार संहिता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कर्ज माफ करने के लिए किसानों की मंशा शुरू से ही झूठी थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में जिस तरह के हालात बने हैं, वे प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं हुए। भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गईं जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी। गरीबों को मुफ्त में इलाज के लिए 15 साल से चली आ रही पंडित दीनदयाल योजना कांग्रेस द्वारा बंद कर दी गई है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना भी बंद कर दी गई है।

भोपाल से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस बारे में ज्यादा बात करने पर मना करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में आपको मालूम चल जाएगा। मेरे बारे में हर निर्णय पार्टी ही लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here