Home Uncategorized कांग्रेस का शिमला और मंडी सीट पर फोकस ये है वजह…

कांग्रेस का शिमला और मंडी सीट पर फोकस ये है वजह…

40
0
SHARE

चारों सीटों के मुकाबले में कांग्रेस ने शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों में फोकस कर दिया है। मंडी जिले में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को मजबूत करने के लिए पंडित सुखराम ने मोर्चा संभाल लिया है जबकि ऊपरी शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर और रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं कमान संभालेंगे।

हाईकमान ने वीरभद्र सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। उन पर चारों संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करने का जिम्मा है। लेकिन मंडी उनका संसदीय क्षेत्र है। वह स्वयं और उनकी पत्नी प्रतिभा इस सीट से चुनाव लड़ती रही हैं लेकिन इस बार पंडित सुखराम के पोते को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा हैमंडी संसदीय क्षेत्र इस समय सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। चूंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा पंडित सुखराम का गृह जिला है। दूसरा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह संसदीय क्षेत्र है।

पंडित सुखराम और आश्रय ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की है। आश्रय को टिकट मिलने पर दोनों वरिष्ठ नेताओं ने जीत दिलाने की ताल ठोकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here