Home Bhopal Special भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप….

भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप….

17
0
SHARE

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन ने भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल 29 मार्च को दिग्विजय सिंह चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे थे और लौटते समय उन्होंने भीख मांगने वालों को 20-20 रुपए के नोट दिए थे। इस पर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। सोमवार को स्थानीय निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम वरूण अवस्थी ने नोटिस जारी कर मंगलवार 9 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव ने प्रशासन को शिकायत की थी कि शुक्रवार को दिग्विजय सिंह शहर के लुनिया चौराहा स्थित यश राज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने आए थे। इससे पहले उन्होंने चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे। भगवान गणेश के दर्शन किए। जब मंदिर से बाहर निकले तो कुछ भिखारियों को उन्होंने 20-20 रुपए दिए। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

निर्वाचन के चलते आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को प्रत्याशी द्वारा या पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अकारण रुपए देना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। इसकी शिकायत भाजपा द्वारा की गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम वरुण कुमार अवस्थी द्वारा दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी किया गया। जिसका जवाब 9 अप्रैल तक मांगा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here