Home Una Special नेता विपक्ष अग्निहोत्री की सीएम को चेतावनी : मुकेश अग्रिहोत्री…

नेता विपक्ष अग्निहोत्री की सीएम को चेतावनी : मुकेश अग्रिहोत्री…

12
0
SHARE

ऊना। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनाब-शनाब ब्यानबाजी से गुरेज करें। ये सीएम के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कही। मुकेश ने कहा कि सीएम अगर ओच्छी बात करेंगे, तो ये मत सोचना कि हमारे मुंह सीले हुए हैं। हमारी जयराम को सलाह है कि सीमा और मर्यादा मेें रहे। अगर बात बिगड़ी तो दूर तक जाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खामोशी को हमारी कमजोरी मत समझना।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर एक वर्ष पहले सीएम बने है। शिष्टाचार और मर्यादा राजनीति का हिस्सा है। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च नेता है, जिनके दम पर कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनी है। वीरवार को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र सेे भाजपा की चूल्हें हिल गई है। हाथ पांव फूल चुके है। घोषणापत्र में गरीबों के लिए 72 हजार रुपये सालाना देने की बात हुई है, इससे गरीब के लिए काफी फायदेमंद होगा। भाजपा के लोग आज न तो अच्छे दिन की बात करते हैं और न 15 लाख रुपये की करते हैं। कांग्रेस पार्टी वो है, जिसने विश्व की सबसे बड़ी योजना मनरेगा लाई थी। जिसका गरीब को लाभ मिल रहा है।

मुकेश ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो गरीब को 150 दिन का रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस गरीब के लिए बात करती है, तो भाजपा को परेशानी होती है। किसानों की बात करते हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द होती है। कई राज्यों में कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया है।

घोषणापत्र में किसानों के लिए अलग बजट से भाजपा को तकलीफ हो रही है। भाजपा के कार्यकाल में किसानों की आत्महत्या डटकर हुई। कांग्रेस के क्रांतिकारी फैसले पर भाजपा चर्चा नहीं करना चाहती, क्योंकि अपने समय में भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ झूठ की बात कही। कभी गंगा साफ की बात कही, बुलेट ट्रेन चली नहीं, स्मार्ट सिटी बनी नहीं, राम मंदिर बना नहीं। सभी मुद्दे भाजपा के लटके हुए हैं।

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा का काम नीतियों व एजेंडे से भागने का है। इसलिए विकास व मूल मसलों पर बात नहीं हो रही है। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र पूरी तरह भारतीय नीतियों और संविधान के अनुसार है। भाजपा राष्ट्रवाद का ठेका न लें और न हीं दूसरों को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत है, वहीं देश की जनता भी भाजपा से ज्यादा राष्ट्रभक्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद सिर्फ और सिर्फ दिखावा है। भाजपा के नेता इस बात का जवाब दें कि मोदी बिन बुलाए पाकिस्तान क्यों गए थे और हाल ही में इमरान खां व पाकिस्तान को शुभकामनाएं क्यों दी है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हम अनिल शर्मा से बात कर पितृ धर्म निभाने और बेटे के लिए प्रचार करने की बात कहेंगे। अनिल के पिता सुखराम व बेटे आश्रय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसे में जब पिता और बेटा दोनों कांग्रेस में है तो अनिल शर्मा से हमारा आग्रह रहेगा कि अपने बेटे के लिए प्रचार करें। सीएम का कहना है कि अनिल शर्मा धर्मसकंट में है, लेकिन धर्म सकंट में अनिल नहीं बल्कि जयराम ठाकुर है। जयराम की बजारत में बैठा व्यक्ति का सारा परिवार कांग्रेस में शामिल हो गया और तो और कांग्रेस से चुनाव लड़ रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here