Home हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे हमीरपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी…

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे हमीरपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी…

23
0
SHARE

हमीरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी का नाम कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे। दिल्ली में शनिवार को राहुल गांधी से प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की बातचीत होगी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक रामलाल और प्रदेश कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष कर्नल धर्मेंद्र टिकट की दौड़ में अभी तक आगे हैं। भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कांग्रेस में जाने का मामला लटका हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस के 14 नेताओं ने हाईकमान को चंदेल के खिलाफ फिर से मेल भेजी है। इन नेताओं ने साफ कहा है कि सुरेश चंदेल को कांग्रेस में लेना उचित नहीं है। हाईकमान से कहा है कि हमीरपुर से कांग्रेस टिकट पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को दिया जाए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और सीएलपी नेता  मुकेश अग्निहोत्री की बैठक हुई।इसमें फैसला लिया गया है कि हमीरपुर सीट से पार्टी टिकट किसे दिया जाए? यह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद तय करें। हाईकमान चाहता है कि लोकसभा चुनाव में सांसद अनुराग ठाकुर का रास्ता किसी भी तरीके से रोका जाए।

अनुराग ने संसद में अभी तक अपने संबोधन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ही निशाने पर रखा था। इसी कारण से हमीरपुर सीट में किसी दमदार नेता के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन किया जाता रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वेणुगोपाल ने टिकट के दावेदारों से टेलीफोन पर विचार-विमर्श भी किया। यह भी पूछा गया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भूतपूर्व सैनिकों का वोट बैंक कि तना है। इन दावेदारों से अलग-अलग सवाल भी पूछे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here