Home Bhopal Special शाम काे धूलभरी आंधी के बाद बूंदाबांदी फिर भी सीजन का सबसे...

शाम काे धूलभरी आंधी के बाद बूंदाबांदी फिर भी सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान 41.3 डिग्री..

15
0
SHARE

भोपाल. शुक्रवार को राजधानी के मौसम का मिजाज बार-बार बदला। सुबह चटक धूप खिली। दोपहर में बादल छाए। शाम को धूलभरी आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों  को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को दिन का तापमान इस सीजन का सर्वाधिक 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार को भी बादल छाने, धूलभरी आंधी चलने के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि उत्तरी पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान से उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इस कारण आसमान में बादल छाए हैं। यही वजह है कि राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में बूंदाबांदी की स्थिति भी बन रही है। आगामी 24 घंटों में दिन का 41 डिग्री के आसपास रह सकता है।

शनिवार को रात का तापमान 22.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगर रात में बादल छाए रहे तो रात के तापमान एक से दो डिग्री का इजाफा हो सकता है।

हवा सुबह से ही तेज चल रही थी, लेकिन शाम तक हवाएं आंधी और धूल के गुबार में बदल गई। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वाहन चालकों को अपने वाहन रोकने पड़े। करीब आधा घंटे तक चली तेज हवा के बाद बूंदाबांदी जारी रही।

आंधी के चलते बरखेड़ी, कोटरा, नेहरू नगर, पिपलानी, बरखेड़ा पठानी, बावड़ियाकला, रोहित नगर और कोलार समेत अनेक इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here