Home हिमाचल प्रदेश CM जयराम के मंत्री के लिए कांग्रेस रेड कारपेट लेकर तैयार..

CM जयराम के मंत्री के लिए कांग्रेस रेड कारपेट लेकर तैयार..

19
0
SHARE

धर्म संकट में फंसे ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के स्वागत के लिए कांग्रेस ने रेड कारपेट बिछा दिया है। पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को टिकट थमाने वाली कांग्रेस की नजरें अब अनिल शर्मा पर टिकी हैं।

सुखराम और आश्रय की कांग्रेस में एंट्री करवाने के बाद अब मंडी में पार्टी को दोबारा मजबूत करने के लिए अनिल शर्मा की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा अनिल शर्मा पर चुनाव प्रचार करने का दबाव बना रही है। अनिल शर्मा अपने बेटे के खिलाफ जाने को तैयार नहीं हैं। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस का टिकट आश्रय शर्मा को मिलने के बाद से भाजपा नेताओं ने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

मुख्यमंत्री प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुई जनसभाओं में अनिल शर्मा को सीधे तौर पर पार्टी के लिए प्रचार करने या मंत्री पद छोड़ने की नसीहत दे रहे हैं। भाजपा के कई पदाधिकारी तो अनिल शर्मा को पुत्र मोह नहीं छोड़ पाने पर मंत्री पद छोड़ने का तल्ख लहजे में पाठ तक पढ़ा चुके हैं।उधर, अब कांग्रेस ने भी अनिल शर्मा पर राजनीति करते हुए अनिल शर्मा के लिए पार्टी के दरवाजे खोल दिए हैं। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बीते रोज अनिल शर्मा को कांग्रेस में आने का न्योता दिया है।

कुलदीप राठौर ने तो अनिल शर्मा को लेकर जल्द बड़ा खुलासा होने की बात भी की। मंडी की राजनीति में आए इस तूफान ने प्रदेश भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी मंडी में विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दोबारा दोहराना चुनौती भरा काम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here