Home Una Special ऊना में रामलाल ठाकुर का रोड शो..

ऊना में रामलाल ठाकुर का रोड शो..

6
0
SHARE

ऊना। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की बैठक रविवार को कांग्रेस कार्यालय कोटला कलां में प्रधान हजारी लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राम लाल के ऊना में रोड शो को लेकर चर्चा की। साथ ही निर्णय लिया कि ठाकुर राम लाल को ऊना विधानसभा से बढ़त दिलाकर विजयी बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके लिए ऊना क्षेत्र से कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करेंगे। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी टिकट लेने के बाद पहली बार ऊना विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। उनका सुबह साढ़े 10 बजे मैहतपुर बैरियर पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिला के साथ ऊना रोटरी चौंक लाया जाएगा।

रायजादा ने कहा कि रामलाल ठाकुर मेन बाजार ऊना होते हुए बाबा साहिब सिंह बेदी जाएंगे। यहां पर माथा टकेंगे। इसके बाद ठाकुर राम लाल किला बाबा बेदी साहिब ऊना जाएंगे। वहां पर गुरु नानक देव के वंशज बाबा सर्वजीत सिंह बेदी से मुलाकात करेंगे। ऊना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद ठाकुर राम लाल कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए रवाना जाएंगे। इस अवसर पर महिला ब्लॉक प्रधान जसवीर कौर, रविंद्र सहोड़, अनिल भारद्वाज, पंकज वशिष्ट, अनुराग ठाकुर, रमेश ठाकुर, प्रिंस राजपूत, प्रिंस मक्कड़, शिव सहोड़, वरुण पुरी, संदीप कपिला, प्रफुल्ल बेदी, शुलिंद्र सिंह शिंदू, राजेश पुरी, इशान सिंह, छोटू राम, जीवन कुमार, अमन लंबडदार, अनमोल, रोहित भारद्वाज, सौरव, रोहन द्विवेदी, रजनीश, सुरजीत अरनियाला, राकेश कुमार, नरेंद्र सैणी, प्रदीप विक्का, गौरव कपिला, धर्म सिंह और बलदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here