Home Una Special कांग्रेस कर्ज माफी पर कर रही गुमराह: अनुराग..

कांग्रेस कर्ज माफी पर कर रही गुमराह: अनुराग..

7
0
SHARE

ऊना। जनता को गरीबी हटाओ का नारा कांग्रेस 1947 से देती आई है। इसे वक्त-वक्त पर इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी दोहराते आ रहे। परंतु नरेंद्र मोदी ने गरीबी हटाने के नाम पर नारे नहीं दिए। इस पर जमीनी स्तर पर काम किया। इसका नतीजा है कि उनके कार्यकाल में छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा की सीमा से ऊपर लाया गया है।

यह शब्द सांसद अनुराग ठाकुर ने श्रीराम लीला मैदान अंब में भाजपा मंडल चिंतपूर्णी महिला मोर्चा की बैठक में कहे। इस मौके पर चिंतपूर्णी विस के विधायक बलवीर चौधरी भी उपस्थित रहे। अनुराग ने कहा कि यह चुनाव केवल अनुराग को जिताने का नहीं, बल्कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का है। मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। आज अर्थव्यवस्था के मामले में पिछले चार साल में भारत दुनिया में ग्यारहवें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गया है। ये मोदी की लोकप्रियता का सबूत है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, महामंत्री जयदेव खट्टा, महेश मेहता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्वदा जसवाल, महामंत्री मंजू जरियाल, चिंतपूर्णी महिला मोर्चा अध्यक्ष लता ठाकुर, कंचन रायजादा मौजूद थे।

विकास में लगा पैसा : प्रवीण
हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के कहा कि चुनाव में मतदान से पहले तुलना करनी चाहिए। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दालें डेढ़ सौ रुपये किलो तक बिकीं। सिलिंडरों के लिए आधा आधा किलोमीटर लंबी कतारें लगानी पड़ती थी। मोदी सरकार के राज में महंगाई पूरी तरह काबू में रही। कांग्रेस सरकार के राज में पैसा भ्रष्टाचार में खत्म होता था। मोदी सरकार के कार्यकाल में पैसा विकास में लगा। कांग्रेस आज देश का अहित करने वालों की पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेसी आज मोदी का विरोध करके करते देश का विरोध करने लगे है। कांग्रेस देश द्रोही पार्टी बन गई है। वह ऐसे कानूनों के पक्ष में नजर आ रही है जो देश के जवानों पर पत्थर बरसाने वालों के लिए आसानी बना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here