Home हिमाचल प्रदेश जयराम के मंत्री अनिल का BJP पर हमला कहा-मैं करूंगा सर्जिकल स्ट्राइक

जयराम के मंत्री अनिल का BJP पर हमला कहा-मैं करूंगा सर्जिकल स्ट्राइक

30
0
SHARE

पिता सुखराम और बेटे आश्रय के कांग्रेस में जाने के बाद दोराहे पर खड़े जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने पहली बार सत्तारूढ़ भाजपा पर सीधा हमला बोला। बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने से इस्तीफे के लिए चौतरफा दबाव के बीच उन्होंने कहा-अब मैं करूंगा सर्जिकल स्ट्राइक। अनिल ने आश्रय के कांग्रेस में जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवारवाद पर प्रेम कुमार धूमल को निशाने पर लिया।

अनिल शर्मा ने स्पष्ट संकेत दिए कि राजनीति के लिए अपने परिवार के टुकड़े नहीं कर सकता। मंडी संसदीय क्षेत्र में गरमाई राजनीति के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंगलवार को शिमला पहुंच गए। अमर उजाला से उन्होंने लंबी बात की।

 मैं राजनीति में नया नहीं हूं। भाजपा से पहले सर्जिकल स्ट्राइक मैं करूंगा। मैं अभी बंधा हुआ हूं। कुछ दिनों में ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मैंने कभी दोहरी राजनीति नहीं की है। बेटे के कांग्रेस में जाने को लेकर चल रही बात मुख्यमंत्री को करीब दो माह पहले बता दी थी। तब सीएम बोले थे कि आप कांग्रेस छोड़ कर आए हैं। कांग्रेस में आश्रय की अगर एंट्री हो भी गई तो भी मंडी में कांग्रेस का दूल्हा कोई और ही होगा। मुख्यमंत्री ने मेरी बात को हल्के में लिया।  : इस्तीफा देकर मैं उपचुनाव का दोष अपने ऊपर क्यों लूं। अब मेरे बारे में फैसला भाजपा को लेना है। जिस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को नहीं छोड़ा, उनके लिए मैं क्या चीज हूं। मैं बतौर विधायक पूरे पांच साल जनता की सेवा करूंगा। विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करूंगा। मंडी पहले सेफ सीट थी, भाजपा ने इस समीकरण को खराब किया।

भाजपा नेता परिवारवाद को परिस्थितियों के मुताबिक देखते हैं। मेरे बेटे को टिकट देना परिवारवाद को बढ़ावा देना था तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर को टिकट देना सही कैसे है। विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने भाजपा में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया था। सतपाल सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा ने मुझे फोन कर भाजपा में शामिल करने के लिए संपर्क किया था

 सलमान खान प्रचार के लिए नहीं आएंगे। उनसे हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। इस रिश्ते को हम राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान भी सलमान को हमने नहीं बुलाया। आश्रय पर पूरे परिवार का आशीर्वाद है। मैं राजनीति के लिए परिवार को तोड़ नहीं सकता हूं। मैंने मंडी से बाहर प्रचार के लिए कहा था, लेकिन मेरी इस बात की पार्टी में सुनवाई नहीं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here