Home हिमाचल प्रदेश अनिल क्या सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे भाजपा पर : जयराम..

अनिल क्या सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे भाजपा पर : जयराम..

33
0
SHARE

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक ही सिमट कर रह जाएगा। जबकि भाजपा प्रत्याशी पुन: लोकसभा सीट जीतकर इतिहास दोहराएंगे।

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नगरोटा बगवां में महिला सम्मेलन के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। पत्रकारों द्वारा जब पूछा गया कि आपके मंत्री भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात कर रहे हैं तो सीएम ने कहा कि अनिल शर्मा क्या सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे भाजपा पर? उस परिवार को तो बच्चा-बच्चा जानता है। इससे पहले महिला सम्मेलन में सीएम ने दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की चारों लोक सभा सीटें जीतकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की आपस की कलह एवं खींचतान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के डर से कोई भी कांग्रेस का बड़ा नेता लोकसभा चुनाव लडऩे को तैयार नहीं था। भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की चारों सीटों पर सही समय पर प्रत्याशियों की घोषणा कर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, कांगड़ा-चंबा संसदीय हलके से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक रवि धीमान, विधायक अरुण कुमार व नगरोटा बगवां भाजपा मंडलाध्यक्ष डॉ. नरेश विरमानी, पूर्व विधायक चौधरी रामचंद भाटिया, महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।

पालमपुर। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में पहली बार सामान्य वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देने का अभूतपूर्व फैसला लिया गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का उत्थान होगा। देश में गृहिणियों को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिए महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना आरंभ की गई है। देशभर में 6.95 करोड़ पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में बोल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here