Home हिमाचल प्रदेश प्लास्टिक उद्योग अग्निकांड से 700 कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट…

प्लास्टिक उद्योग अग्निकांड से 700 कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट…

35
0
SHARE

बाथड़ी गांव के प्लास्टिक उद्योग में भयानक अग्निकांड से 400 महिलाओं समेत करीब सात सौ कामगार सड़क पर आ गए हैं। प्रबंधन को अग्निकांड से करोड़ों का नुकसान हुआ है। उद्योग में आग लगने से इन कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।इससे कामगारों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी के तहत प्लास्टिक उद्योग में देर रात को अचानक आग लगने से बहुमंजिला प्रोडक्शन यूनिट समेत स्टोर रूम में आग के विकराल रूप से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया।

इस उद्योग में काफी तादात में महिला कामगार कार्यरत हैं। महिला कामगारों की आमदनी का जरिया आग से छिन गया है। इससे महिला कामगारों के साथ-साथ अन्य कामगारों का परिवारों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। आग की घटना से सैकड़ों कामगारों में मायूसी छा गई है।बुधवार को जब कामगार उद्योग में पहुंचे तो वे कामगार दंग रह गए। वे भी उद्योग में लगी आग को बुझाने में जुट गए। महिला कामगारों रमा देवी, सुनीता देवी, कांता देवी, इंदुवाला, कमलेश कुमारी, सरोज देवी का कहना है कि उद्योग में आग लगने से उन पर दुखों पहाड़ टूट गया है।

महिला कामगारों ने बताया कि उद्योग में कार्यरत होने से उनके परिवारों का गुजारा चलता था, लेकिन आग की इस घटना से उनका रोजगार छिन गया है। महिलाओं ने बताया कि जब तक उद्योग में फिर से उत्पादन शुरू नहीं होता, तब तक उन्हें रोजगार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उद्योग का काम प्रभावित होने का सीधा असर कामगार लोगों के परिवारों पर भी पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here