Home मध्य प्रदेश दिन तो दिन रातें भी हई गर्म भोपाल में 25.2 तो सागर...

दिन तो दिन रातें भी हई गर्म भोपाल में 25.2 तो सागर में 27.7 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान..

1
0
SHARE

गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों को अब रात में मौसम चैन की नींद नहीं लेने दे रहा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से न्यूनतम तापमान में भी इृजाफा हुआ है। बुधवार रात भोपाल में न्यूनतम तापमान भोपाल में 25.2 तो सागर में 27.7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन लू चलने के आसार हैं।

राजधानी में बुधवार को दिन का तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। यानी इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा था। गुरुवार सुबह से तीखी धूप से लोग परेशान हैं। इस सीजन में इससे पहले 5 अप्रैल को पारे की सबसे तेज चाल थी तब दिन का तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, रात का तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि 12 और 13 अप्रैल को लू चल सकती है। इसके अलावा इससे हवा तेज चलने बूंदाबांदी होने के आसार बन सकते हैं। इसकी वजह छत्तीसगढ़ से लेकर पूर्वी मध्यप्रदेश तक ट्रफ लाइन बनना है। इसका एक्सटेंशन होगा तो वह नमी भी खींच सकती है।

दिनभर की तपन के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। शाम 5 बजे बादल छा गए। इस दौरान 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे मौसम में ठंडक आ गई। मौसम में यह बदलाव राजस्थान के ऊपर चक्रवात बनने के कारण हुआ है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानी उमाशंकर चौकसे के मुताबिक राजस्थान के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इससे ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

दो दिन 39 डिग्री के आसपास रहा अधिकतम तापमान बुधवार को फिर 1.1 डिग्री बढ़कर 40.1 तक पहुंच गया। हालांकि कई बार सूरज के बीच बादल आ जाने से तेज धूप से राहत भी मिलती रही। इधर, न्यूनतम तापमान फिलहाल स्थिर है। यह 21.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मार्च की तरह अप्रैल में भी अब तक औसत गर्मी महसूस हुई। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा। हालांकि अब दिन लगातार बड़े होते जा रहे हैं। धूप ज्यादा समय तक रहने से तापमान भी बढ़ेगा। मंगलवार को दिन-रात का तापमान क्रमश: 39 और 22 डिग्री रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के ऊपर चक्रवात बनने से गुरुवार को मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस दौरान धूल भरी आंधी और बिजली के साथ जिले के अधिकांश इलाकों में बूंदाबादी भी हो सकती है। बुधवार को सुबह से ही मौसम में धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। ऐसे ही हालत आज बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, वह भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here