Home हिमाचल प्रदेश PM ने रोशन किया भारत का नाम: गर्ग…

PM ने रोशन किया भारत का नाम: गर्ग…

6
0
SHARE

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत गाहर के गांव भटेड़ व बाह का दौरा किया। इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत वर्ष का नाम ऊंचा किया है।

इसी का परिणाम है कि नरेंद्र मोदी को दुनिया का एक और सम्मान मिला है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि रूस देश ने नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला किया है। यह देश के लिए एक गौरव की बात है। इन लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार एक बार फिर सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के अंदर रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए हैं। विधायक राजेंद्र गर्ग ने इस पंचायत में डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल से संबंधित मुद्दों को जोर शोर से संसद के अंदर रखा और उन मुद्दों को पूरा करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कुलतार, उपप्रधान रिखी राम, आशीष, रतनलाल, कमला देवी, नीलम, डंडू राम, लेख राम, नवीन, मथरू देवी, सलोचना, निका राम, ज्योति, मेहर चंद, ओम प्रकाश, अमरनाथ, करमचंद, जयदेव, सुरेंद्र, ठाकुर दास आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here