Home मध्य प्रदेश आजवीर बगीची में अलीजा सरकार का 50 लाख के स्वर्ण आभूषणों से...

आजवीर बगीची में अलीजा सरकार का 50 लाख के स्वर्ण आभूषणों से हुआ शृंगार…

4
0
SHARE

हनुमान जयंती पर शुक्रवार सुबह से ही हनुमान मंदिराें में भक्ताें का तांता लगा हुआ है। शहर के मंदिरों में कई धार्मिक आयोजन आयाेजित किए गए हैं। पंचकुइया स्थित मंदिर में फूल बंगला सजाया गया है। यहां अलीजा सरकार का 50 लाख के स्वर्ण आभूषणों से शृंगार किया गया है। इसके अलावा स्वर्ण चोला भी चढ़ाया गया। वहीं गांधी हॉल स्थित मंदिर में हनुमानजी का सूखे मेवों से शृंगार किया किया। कई जगह भजन-कीर्तन के साथ ही सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या व भंडारे का आयोजन भी किया गया है। हनुमान जयंती पर कई मंदिरों में हनुमानजी का आकर्षक शृंगार किया गया है।

पंचकुइया रोड स्थित वीर बगीची में वृंदावन के 25 से अधिक कलाकारों द्वारा पुष्प बंगला सजाया गया है। सुबह 300 किलो मोगरे के साथ अलीजा सरकार का शृंगार किया गया। वीर अलीजा भक्त मंडल ने बताया प्रात: के सत्र में अलीजा सरकार का दूध, दही, शहद, केसर, घी, गुलाब व चरणामृत से अभिषेक किया। पवनानंद महाराज ने बताया वीर अलीजा सरकार का 50 लाख के स्वर्ण आभूषणों से शृंगार किया गया है। अलीजा सरकार को स्वर्ण चोला भी चढ़ाया गया।

खेल प्रशाल में गुर्वानंद महाराज प्रवचन, पंचकुइया में सुंदरकांड पाठ 

  • 151 फीट ऊंचाई पर विराजे हनुमान : वैभवनगर स्थित राम का निराला धाम में करीब 150 फीट ऊंचाई पर 51 फीट के हनुमान विराजमान हैं। मंदिर में 108 बार राम नाम लिखने पर ही प्रवेश मिलता है।
  • 2100 किलो लड्डुओं का महाभोग लगा : नृसिंह बाजार स्थिति नृसिंह मंदिर में हनुमानजी का अभिषेक हुआ। सुबह 8 बजे रामरक्षा स्त्रोत का पाठ शुरू हुआ। शाम को फूल बंगला सजेगा। 56 भोग लगेगा। रात्रि 9 बजे सुंदरकांड पाठ होगा।
  • श्री जानकीनाथ रोकड़िया हनुमान मंदिर में सुबह 4 बजे सुंदरकांड, 6 बजे महाआरती हुई। हिंदू सेना द्वारा सैनिक वाहन रैली शाम 4 बजे टॉवर चौराहे से पलसीकर चौराहा होते हुए कर्बला घाट, हनुमान चौक से निकलेगी।
  • पंचकुइया स्थित दास हनुमान बगीची जय-जय सियाराम बाबा ट्रस्ट द्वारा सुबह 3.30 बजे सुंदरकांड पाठ हुआ। सुबह 6 बजे जन्मोत्सव महाआरती हुई।
  • गांधी हॉल (गोपेश्वर महादेव) प्रांगण स्थित प्राचीन श्री यशवंत वीर बंक हनुमान मंदिर पर भगवान को तेल-सिंदूर मिश्रित व सूखे मेवों से शृंगारित चोला चढ़ाया गया। फूल बंगला सजा। रात 8 बजे शृंगार आरती के बाद सुंदरकांड व प्रसाद वितरण हुआ।
  • महाबलेश्वर हनुमान मंदिर, नादिया नगर में सुबह महाबलेश्वर बाबा का आकर्षक शृंगार सुबह 8 बजे हुआ। रामायण यज्ञ, महाआरती व भंडारा हुआ।
  • लाभ मंडपम (खेल प्रशाल) में हनुमान जयंती का कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से हुआ। बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भी शामिल होंगे। धर्म चेतना मंच इंदौर के अध्यक्ष संदीप जैन, भारती धाकड़ व अनुराग ईनानी ने बताया कार्यक्रम में गायिका रागिनी नागर नृत्य नाटिका के माध्यम से हनुमानजी की विभिन्न मुद्राओं की प्रस्तुति देंगी। हरियाणा के पवन मिश्रा इंग्लिश में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
  • बिचौली मर्दाना स्थित वैष्णवधाम मंदिर में हनुमान महोत्सव दो दिनी मनाया जा रहा है। बाल हनुमान का झूला उत्सव भी होगा। जागृति महिला मंडल की विनोद अहलूवालिया ने बताया दोपहर में सामूहिक रामस्तुति, सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा पाठ होगा।
  • मां भक्त मित्र मंडल द्वारा चोला शृंगार, हवन व प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 4 बजे कांकड़ आरती व प्रसाद वितरण हुआ।
  • हंसदास मठ पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार शाम 6.30 बजे होगी। मुख्य पर्व सुबह 6.30 बजे महाआरती के साथ शुरू हुआ। मठ स्थित पंचमुखी हनुमान का विशेष शृंगार कर पुष्प बंगला सजाया गया।
  •  गांधीनगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू। शाम 7 बजे से 25 हजार लोगों को भोजन प्रसादी कराई जाएगी।
  • सुभाष नगर स्थित मातेश्वरी देवी अहिल्या प्राचीन शिव मंदिर में हनुमानजी 2100 किलो लड्डुओं का महाभोग गला। ब्रह्ममुहूर्त में हनुमानजी का शृंगार कर चोला चढ़ाया गया। सुबह 6 बजे आरती हुई।
  • तिलक नगर स्थित चमत्कारी सालासर बालाजी मंदिर से शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर समिति के राजू सोलीवाल ने बताया सुबह 5 बजे स्वर्ण चोला चढ़ाया गया।
  • जयहिंद नगर स्थित सार्वजनिक बाल हनुमान मंदिर में सुबह मूर्ति का शृंगार किया गया। शाम 7.30 बजे भजन संध्या और रात 9 बजे से भंडारा होगा।
  • मालवा मिल गोमा की फैल व्यायामशाला परिसर में सुबह 8 बजे हनुमानजी की शृंगार हुआ। गुरुचरण पादुका का पूजन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here