Home हेल्थ इन बीमारियों को करना है दूर तो रोज करें डांस भरपूर..

इन बीमारियों को करना है दूर तो रोज करें डांस भरपूर..

31
0
SHARE

डांस आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है। डांस एक तरह की एक्सरसाइज भी होती है जो आपको वजन कम करने में और फिट रखने में मदद करता है। वैसे तो डांस करना सभी को पसंद होता है। डांस भी कई प्रकार का होता है। जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। डांस एक तरह की गतिविधि है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती है।

जानकारी के अनुसार डांस एक एक्टिविटी है जो कार्डियोवस्कुलर डिजीज के खतरे को कम करती है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप डांस कर सकते हैं इससे हृदय स्वस्थ रहता है और सांस की समस्या भी दूर होती है। तनाव महसूस होने पर या इससे ग्रसित होने पर इससे बाहर लाने में डांस आपकी मदद करता है। तनाव को दूर करने के लिए आप किसी भी तरह का डांस कर सकते हैं।

इससे आपको रिलेक्स महसूस होता है।आपको अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए डांस की मदद लेना फायदेमंद होता है। इससे आप रिलेक्स महसूस करते हैं जिससे आपके शरीर में ऊर्जा आती है। इससे आपको ऊर्जावान बनने में मदद मिलती है। डांस ना सिर्फ आपके शरीर को बेहतर बनाता है बल्कि याद्दाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। डांस करने से उम्र के साथ होने वाले डिमेंशिया से रोकथाम करता है। एरोबिक्स करना आपके दिमाग के लिए बेहतर होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here