Home मध्य प्रदेश गर्म हवा ने बढ़ाई तपन कई शहरों में चली लू, और बढ़ेगा...

गर्म हवा ने बढ़ाई तपन कई शहरों में चली लू, और बढ़ेगा तापमान…

27
0
SHARE

राजधानी में गुरुवार काे दिनभर गर्म हवा चली। हालांकि तापमान में 0.2 डिग्री का ही इजाफा हुआ। पूर्व माैसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि भोपाल सहित पूरे प्रदेश में हफ्तेभर तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। शुक्रवार काे पारा 43 डिग्री के पार जा सकता है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आ रही हैं। इसी हवा की बजह से मध्यप्रदेश में तपन बढ़ रही है

गुरुवार काे 22 शहराें का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहा। जबकि, दमाेह, खजुराहाे, नाैगांव, ग्वालियर, हाेशंगाबाद, खंडवा और श्याेपुर में तापमान 44 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा तापमान 46.5 डिग्री खरगोन में दर्ज हुआ।

गुरुवार काे भोपाल का तापमान 42.4 डिग्री था। यह 1.2 डिग्री बढ़ता ताे लू चल जाती। दिन का तापमान 44.5 डिग्री या अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हाेने पर लू माना जाता है। तापमान 43.6 डिग्री हाेने पर यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हाेता।गुरुवार काे धार, खरगोन और छिंदवाड़ा में लू चली। शुक्रवार काे इंदाैर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और हाेशंगाबाद में लू की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here