Home स्पोर्ट्स धोनी की अनुपस्थिति पर कुछ ऐसा बोल गए कप्तान रोहित

धोनी की अनुपस्थिति पर कुछ ऐसा बोल गए कप्तान रोहित

33
0
SHARE

चेन्नई सुपरकिंग्स के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुखार के कारण शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेले। यह मुकाबला मुंबई ने 46 रन से जीत लिया। जीत के बाद विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि धोनी की गैरमौजूदगी ने हमें बहुत प्रोत्साहित किया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोनी के बिना चेन्नई की टीम 156 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 109 रन पर ऑलआउट हो गई। घरेलू मैदान पर यह उसका न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका एमए चिदंबरम स्टेडियम पर न्यूनतम स्कोर 112 रन था,

जो उसने 2012 में मुंबई के खिलाफ ही बनाए थे। मैच के बाद रोहित ने कहा, ‘यह काफी हद तक प्रोत्साहित करने वाला था कि एमएसडी (धोनी) हमारे आसपास नहीं थे, क्योंकि उनकी मौजूदगी ही उनकी टीम के लिए काफी कुछ करती है। जब आपके पास धोनी नहीं हों और वे स्कोर का पीछा कर रहे हों तो उनके लिए यह मुश्किल हो जाता है।इसी के साथ रोहित ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि उनकी गैरमौजूदगी सीएसके को खली होगी, लेकिन वे बीमार थे, यह उनके हाथ में नहीं था।’ रोहित ने इस मैच में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। यह उनका इस सीजन में पहला अर्धशतक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here