Home मध्य प्रदेश 6 लोकसभा क्षेत्रों में आज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार…

6 लोकसभा क्षेत्रों में आज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार…

10
0
SHARE

देश के चौथे और मध्यप्रदेश में पहले दौर के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। 29 अप्रैल को सीधी, जबलपुर, मंडला, छिदवाड़ा, शहडोल, बालाघाट संसदीय क्षेत्रों में पहले दौर का मतदान होना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।2014 के चुनाव में यहां इन छह संसदीय क्षेत्रों में से पांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के खाते में आई थी और यहां से कमलनाथ चुनाव जीते थे।छिंदवाड़ा से 2019 में उनके बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। कमलनाथ भी यहीं से विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं। यानी पिता-पुत्र दोनों के लिए एकसाथ वोट ड़ेंगे। छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के सामने भाजपा ने नत्थन शाह कवरेती को उतारा है।

  1. जबलपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर है। उनका मुकाबला कांग्रेस के विवेक कृष्ण तन्खा से हैं। 2014 का चुनाव विवेक तन्खा राकेश सिंह से हार गए थे। लेकिन इस बार मुकाबला रोचक बताया जा रहा है। सीधी में भाजपा ने मौजूदा सांसद रीति पाठक को ही दोबारा टिकट दिया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह के बेटे अजयसिंह को उतारा है। शहडोल में भाजपा के मौजूदा सांसद ज्ञानसिंह भी टिकट कटने से खफा हैं, उन्होंने निर्दलीय उतरकर भाजपा को चुनौती दे दी है। यहां से भाजपा ने हिमाद्रीसिंह को टिकट दिया जो पहले कांग्रेस से हार कर भाजपा में शामिल हुई थीं।मंडला में भाजपा ने मौजूदा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते पर फिर से भरोसा जताया है। कांग्रेस ने कमल मरावी को उतारा है। कुलस्ते क्षेत्र के बड़े नेता हैं, परंतु आदिवासी गौंगपा (गौंडवाणा गणतंत्र पार्टी) का यहां दबदबा रहता है और कांग्रेस ने उसी पार्टी के मरावी को कांग्रेस में शामिल कर भाजपा को चुनौती दी है। बालाघाट से भाजपा ने वर्तमान सांसद बोध सिंह भगत का टिकट काटकर ढाल सिंह बिसेन को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान सांसद बोध सिंह भगत ने भाजपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधी और जबलपुर में चुनावी सभा की। इससे पहले 23 अप्रैल को राहुल गांधी ने जबलपुर के सीहोरा और शहडोल में सभाएं गी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 को ही खजुराहो में सभा कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में यहां लगातार प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा ने सभा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here