Home हेल्थ दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए इस रोटी का करें सेवन…

दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए इस रोटी का करें सेवन…

9
0
SHARE

मक्का का मोटे अनाज के रूप में बहुत पुराने समय से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। गेहूं की रोटी के मुकाबले मक्के की रोटी को पचाना आसान होता है और यह बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक भी है। इसमें फाइबर की मौजूदगी जहां वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करती है वहीं कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत होने के कारण इसे खाने से शरीर दिन भर एनर्जेटिक बना रहता है। इसके अलावा भी इसके ढेर सारे स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं।

 

जानकारी के अनुसार मक्के की रोटी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसे खाने के बाद शरीर दिन भर एनर्जेटिक महसूस करता है। पाचन में आसान होने के नाते इसे खाने के बाद आलस भी नहीं आता है। थकान महसूस होने पर आपको मक्के की रोटी खाना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलती है। मक्के में विटामिन ए और बीटा कैरोटिन काफी मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मक्के की रोटी खाने से रतौंधी जैसी नेत्र-समस्याओं से बचाव होता है। घी के साथ मक्के की रोटी का सेवन करने से आपकी आंखों की उम्र लंबी होती है।

आपको बता दें मक्के में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही इनके सेवन से दिन भर पेट भरा-भरा सा रहता है। इससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। यह मोटापे से परेशान लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी मक्के की रोटी का सेवन किया जा सकता है। मक्के की रोटी में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करके सेल्स को ब्लॉक होने से रोकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here