Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में लोस की चार सीटों पर 55 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल…

हिमाचल में लोस की चार सीटों पर 55 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल…

21
0
SHARE

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटों के लिए 55 प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। आखिरी दिन सोमवार को कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल समेत कुल 16 उम्मीदवारों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन किए।

 हमीरपुर व मंडी में छह-छह प्रत्याशियों ने जबकि शिमला और कांगड़ा में दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। कुल 55 प्रत्याशियों में भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं।कांगड़ा संसदीय सीट से पवन काजल ने धर्मशाला में सुबह 11:50 बजे रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद दाड़ी मैदान में जनसभा की।काजल के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे।

सोमवार को नामांकन की मियाद खत्म होने के साथ ही सबसे ज्यादा 21 नामांकन पत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में दाखिल किए गए हैं। हमीरपुर में 14 और कांगड़ा में 12 पर्चे दाखिल हुए। शिमला संसदीय सीट से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 2 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

लोस क्षेत्र                  कुल प्रत्याशी 
मंडी                                21
हमीरपुर                            14
कांगड़ा                            12
शिमला                            08

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here