भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे इंदौर आकर दिल्ली रवाना होंगे। वे शाम चार बजे आष्टा में जनसभा लेने के बाद शाम साढ़े पांच बजे इंदौर आएंगे और विमान से दिल्ली जाएंगे। उनके स्वागत के लिए महापौर मालिनी गौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा और अन्य नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।
कांग्रेसी नेताओं के अनुसार चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 9 मई को इंदौर आ सकते हैं। उनकी सभा के लिए प्लान बन रहा है, पर कांग्रेस नेता चाहते हैं कि इंदौर में उनका रोड शो भी हो। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उज्जैन महाकाल दर्शन और प्रचार के लिए आ सकती हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी दौरा तय नहीं है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग में आखिरी चरण में चुनाव है, तो दोनों बड़े नेताओं को लाने की कोशिशें हो रही हैं। एक- दो दिन में दौरा कार्यक्रम फाइनल हो सकता है। राहुल इंदौर और प्रियंका उज्जैन में प्रचार करेंगी।